महाषष्ठी पर पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पंडालों के उद्घाटन में भाजपा नेताओं, विधायक और जिला नेतृत्व का रहा जलवा
जामुड़िया : शारदीय दुर्गापूजा के महाषष्ठी के पावन अवसर पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया गया। पंडालों के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव की रौनक और बढ़ गई। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य पंडालों और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शाम होते ही विभिन्न पूजा मंडपों और बाजार क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने क्षेत्र के दर्जनों पूजा पंडालों का उद्घाटन करने के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का अनावरण किया। वहीं, भाजपा के जिला नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पुनियाटी, ईस्ट केंदा सहित कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में आयोजित दुर्गापूजा के पंडालों का उद्घाटन किया। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के कारण कई पूजा मंडपों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और पूजा आयोजकों में भी खासा उत्साह रहा।
इस वर्ष जामुड़िया थाना क्षेत्र में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 101 दुर्गापूजा समितियों की ओर से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सौ से अधिक पारिवारिक एवं ग्रामीण दुर्गापूजाओं का भी आयोजन हो रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव और सामाजिक मेल-मिलाप का वातावरण बना हुआ है।
पूजा पंडालों के खुलते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। लोग परिवार और मित्रों के साथ विभिन्न मंडपों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है, जिससे स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है।
इधर, दुर्गोत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जामुड़िया थाना पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस महापंचमी से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटी है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा का आनंद उठा सकें।
पूजा पंडाल का उद्घाटन करते जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in