सातग्राम में भीषण जलसंकट

सातग्राम में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ----
सातग्राम में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विधायक के आवास के समक्ष धरना देने की चेतावनी
जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-1 अंतर्गत वार्ड संख्या 8 के सातग्राम गांव में शनिवार शाम ग्राम रक्षा कमेटी की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने जामुड़िया विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी पर ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
स्थानीय महिला हेना बाध्यकर ने कहा कि गांव में सबसे पहले पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर विधायक से मिलने का प्रयास करने पर उनसे मुलाकात करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पहले टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे भी बंद कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वे कचरे से भर गई हैं। बारिश होने पर गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे विधायक के आवास के समक्ष धरना देंगी।
सभा में एक महिला ने कहा कि यदि विधायक ग्रामीणों को बोरिंग का पानी पीने की सलाह देते हैं, तो पहले उन्हें ग्रामीणों के सामने स्वयं एक गिलास पानी पीकर दिखाना चाहिए।
भाजपा जिला कमेटी सदस्य एवं सातग्राम ग्राम रक्षा कमेटी के मलय चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले तीन महीनों से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोरिंग के पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई है, इसलिए उसके सेवन को लेकर ग्रामीणों में आशंका है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सड़क अवरोध और विधायक का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। मांगों की प्रतिलिपि विधायक को सौंपकर समाधान का आग्रह किया जाएगा।
सभा में अनंत पाल, सुमंत साधु, सागर स्वर्णकार, पार्थ सारथी रजक, हेना बाध्यकर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Sabha me upasthit gramvasi News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in