शुद्ध पेयजल की मांग पर चुरुलिया और दोमोहानी सड़क पर प्रदर्शन

पाइपलाइन होने के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, दूषित जल की आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने जताया आक्रोश; पुलिस के आश्वासन पर हटा अवरोध, फिलहाल टैंकरों से होगी जलापूर्ति
जामुड़िया : शुद्ध पेयजल की समस्या से परेशान जामुड़िया के चुरुलिया और शिवपुर गांव की महिलाओं ने बुधवार सुबह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम के वार्ड संख्या 1 के अंतर्गत चुरुलिया जाने वाली सड़क के शांतिनगर इलाके तथा वार्ड संख्या 2 के शिवपुर गांव में जामुड़िया-दोमोहानी सड़क पर सैकड़ों महिलाओं ने पानी के बर्तन रखकर सड़क अवरोध कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ।
स्थानीय निवासी गोबिंद बाउरी ने बताया कि नगर निगम की ओर से इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से पानी नहीं मिलता। कभी-कभार पानी आने पर भी उसकी गुणवत्ता इतनी खराब होती है कि वह पीने योग्य नहीं रहता। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या से नाराज होकर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करने लगीं।
सड़क अवरोध की सूचना मिलने पर जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से बताया गया कि फिलहाल टैंकरों के माध्यम से प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया।
पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क अवरोध हटा लिया और वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मुख्य मांग पाइपलाइन के माध्यम से नियमित और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अब देखना होगा कि संबंधित प्राधिकरण इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कितनी जल्दी कदम उठाता है।
सड़क अवरोध करती महिलाएं News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in