महालया पर बारुल गांव में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन, महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
जामुड़िया : महालया के शुभारंभ के अवसर पर जामुड़िया ग्रामीण मंडल-1 के अंतर्गत बारुल गांव में एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर विधानसभा कन्वेनर ब्रजमोहन पासवान सहित भाजपा के ग्रामीण मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। महालया के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने महिला सशक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा, “महिलाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। खेल महिलाओं को आत्मविश्वासी, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बारुल गांव में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय पहल है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।”
वहीं, भाजपा विधानसभा कन्वेनर ब्रजमोहन पासवान ने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। खेल के मैदान में भी उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताएं महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिले और महिला खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर प्राप्त हो।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महालया के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने नारी शक्ति के सम्मान, आत्मविश्वास और संदेश दिया।
उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in