

रानीगंज : रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन ने 2025-27 कार्यकाल के लिए अपनी नई कार्यकारी समिति का गठन किया है। संदीप सोमानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है, जबकि संजय खेतान उपाध्यक्ष और रवि सोमानी सचिव बने हैं। वहीं सौरव सिन्हा को संयुक्त सचिव, जयदीप दत्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अभिषेक खेतान, अमित गोयल, अमित खेतान, अमित क्याल, अनूप सराफ, गोपी चंद मोरे, महेंद्र पटवारी, महेश पतेसरिया, मनोज सराया, प्रदीप झुनझुनवाला, सिद्धार्थ सिन्हा, स्वपन कर, विकास क्याल, विकास सतनालिका, प्रदीप गोयल और पंकज सोमानी को नई कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया है। प्रदीप गोयल को मुख्य सलाहकार, अशोक दत्ता, बलाई सिन्हा, महेश मोदी, ओम प्रकाश सोमानी और सलिल सिन्हा को सलाहकार चुना गया है। रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभारी हैं। वे रानीगंज के कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे लोग अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एसोसिएशन सभी के लिए एक मजबूत और प्रभावी आवाज बने। रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन का उद्देश्य रानीगंज के कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उन्हें बढ़ावा देना और उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करना है। एसोसिएशन व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें कानूनी सहायता, वित्तीय सहायता और विपणन सहायता शामिल है।