जमीन विवाद में पड़ोसी पर लगा ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या का आरोप

सिर पर लोहे के रॉड से हमले के बाद अस्पताल में इलाज को दौरान मौत
मृतका मेनका मंडल का फाइल फोटो
मृतका मेनका मंडल का फाइल फोटो
Published on

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज थाना अंतर्गत दफरपुर ग्राम पंचायत की एक सदस्य पर जमीन विवाद को लेकर उसके पड़ोसी द्वारा लोहे के रॉड सेसिर पर प्रहार कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। घटना रविवार रात रघुनाथगंज थाना अंतर्गत जगदानंद बाटी गांव में घटी है। झड़प में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। सभी का जंगीपुर अनुमंजल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को दोनों परिवारों के बीच झड़प को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय और पारिवारिक सूत्रों ने मृतका का नाम मेनका मंडल (40) है। उसका घर रघुनाथगंज थाने के जगदानंद बाटी गांव में है।। वह दफरपुर ग्राम पंचायत की सदस्य है। उन्होंने पिछला पंचायत चुनाव भाजपा पार्टी की ओर से लड़ा और जीता थी। यह समस्या रविवार शाम पड़ोसी कुड़ान मंडल से विवाद के बाद शुरू हुई। आरोप है कि कुड़ान मंडल ने अपने लोगों के साथ ग्राम पंचायत सदस्य के घर पर धावा बोल दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उस समय मेनका मंडल के सिर पर रॉड से वार किया गया था। मेनका मंडल खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। उसके परिवार के सदस्य उसे जंगीपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बहरमपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेनका मंडल की मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रघुनाथगंज थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेनका मंडल के परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और कुड़ान मंडल नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in