अपहरण के बाद पांच घंटों के भीतर पुलिस ने अपहृत को छुड़ाया

20 हजार रुपये के लिए अपहरण कर मारपीट करने का आरोप
पुलिस के साथ बचाया गया अपहृत व्यक्ति
पुलिस के साथ बचाया गया अपहृत व्यक्ति
Published on

मुर्शिदाबाद : सागरपाड़ा पुलिस ने अपहरण के पांच घंटे के भीतर एक व्यक्ति को अपहर्ताओं से छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि अनिसुर मंडल नामक व्यक्ति का रविवार सुबह साढ़े सात बजे पोल्लागाड़ी इलाके से अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि जब वह खेत में काम करने जा रहा था तो पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उनका घर सागरपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा से लगे महताब कॉलोनी इलाके में है। घटना के बाद परिवार के सदस्य किसी अनिष्ट की आशंका से आतंकित हो गए। घटना के तुरंत बाद परिवार के सदस्य सागरपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पुलिस अपहृत व्यक्ति को बचाने के लिए तुरंत सक्रिय हो गई। इस दौरान अपहृत व्यक्ति को कथित तौर पर खैरतला और अबू ताहिरपाड़ा सहित सीमावर्ती क्षेत्र में ले जाया गया और उसे बुरी तरह पीटा गया। जानकारी के अनुसार रुपये के लेन-देन को लेकर यह झमेला हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसका अपहरण महज बीस हजार रुपये के लिए किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरणकर्ता बार-बार अपना स्थान बदलते रहे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और उसे बचाने में सफल रही। अपहृत अनीसुर मंडल को रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास छुड़ाया गया और सागरपाड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया। उसके लौट आने से परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। इस घटना में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। अनिसुर मंडल के परिवार ने उसे वापस लाने के लिए सागरपाड़ा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in