होटले से गिरफ्तार देह व्यापार में शामिक सात पुरुष

होटले से गिरफ्तार देह व्यापार में शामिल सातों पुरुष
होटले से गिरफ्तार देह व्यापार में शामिल सातों पुरुष
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर फिर सात महिलाओं समेत सात पुरुषों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना शाम लालबाग मोती झील इलाके में घटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम मुर्शिदाबाद पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली कि मोती झील इलाके के एक होटल में कुछ महिलाओं को देह व्यापार के लिए रखा गया है। जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद थाने के आईसी के नेतृत्व में एक टीम ने होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर सहित छह अन्य पुरुषों और सात महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लालबाग अनुमंडल पुलिस अधिकारी अकूलकर राकेश महादेव ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और वहां से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बीयर की कई बोतलें भी बरामद की गईं। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद पुलिस ने लालबाग स्थित एक होटल पर छापा मारकर कई महिलाओं और पुरुषों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in