67 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

चारपहिया वाहन में गांजा कोलकाता ले जाने की योजना थी
67 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्त
67 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्त
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के बेलडांगा थाना के भाबता बाजार इलाके में शुक्रवार रात छापेमारी कर पुलिस ने 67 किलो गांजा समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद मनु और मोहम्मद सुजान हैं। पहला व्यक्ति सिलीगुड़ी के नतुनपाड़ा का रहने वाला है, जबकि दूसरा सिलीगुड़ी के जलपाई मोड़ निवासी है। गिरफ्तार लोगों को शनिवार को बहरमपुर स्थित विशेष ड्रग कोर्ट में पेश किया गया। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक सानी राज ने बताया कि गांजा को एक चारपहिया वाहन में लादकर कोलकाता ले जाने की योजना थी। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर भाबता बाजार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर 67 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को नशीली दवाओं के धंधे के संबंध में आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा। बेलडांगा पुलिस ने कहा कि सूत्रों से पहले ही सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 के जरिए कोलकाता की ओर मादक पदार्थ की तस्करी की जाएगी। इसके बाद भाबता बाजार और आस-पास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। एक चारपहिया वाहन की तलाशी के दौरान दो बोरों में कुल 67 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in