आदिवासी युवक की हत्या से इलाके में हलचल

घटनास्थल से शराब की बोतल, प्लास्टिक का कप बरामद
आदिवासी युवक की हत्या से इलाके में हलचल
Published on

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना के कन्यापुर पुलिस फांड़ी इलाके के पंचगछिया ग्राम पंचायत के कपाड़िया आदिवासी ग्राम के समीप स्थित राय मैदान में स्थानीय आदिवासी युवक का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास सहित आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। जांच होने तक घटनास्थल की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। मृतक का नाम बिष्णु हेम्ब्रम उर्फ गोपाल (25) है। वह ग्रीनवेल निजी कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार की रात वह काम से घर लौटकर अपने 3-4 मित्रों के साथ घर से बाहर निकल गया था। काफी रात होने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल फोन का स्वीच बंद पाया गया था। मंगलवार की सुबह इलाके के गाय चराने वालों ने राय मैदान में उसका शव देखकर गांव में सूचना दी। हत्या की खबर सुन व्यापक संख्या में आदिवासी समाज के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शव के चेहरे को पत्थर से कुचल कर दिया गया था।उसके कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था। परिजन शव को देख कर रो पड़े। इसी बीच पुलिस ने वहां पहुंच कर लोगों को हटाकर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल और प्लास्टिक गिलास बरामद किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक का मोबाइल भी गायब है। इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ किन लोगों ने बैठकर शराब का सेवन पिया था। शराब कहां से खरीदी गई थी। उसका किस बात से विवाद हुआ कि क्यों उसकी हत्या कर दी गई। सनद रहे कि मृतक ने दो शादियां की थी। कुछ दिन पहले पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। हत्या के कारणों में इसे भी जोड़ कर देखा जा रहा है कि कहीं तलाकशुदा पत्नी के परिजनों का तो घटना में हाथ नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in