डेंगू के खात्मे के लिए नगर निगम ने छोड़ी 2 लाख गप्पी मछलियां

एक बोरो को 20 हजार दी गई गप्पी मछलियां
डेंगू के खात्मे के लिए नगर निगम ने छोड़ी 2 लाख गप्पी मछलियां
Published on: 

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा डेंगू को आसनसोल नगर निगम इलाके से जड़ से खत्म करने के लिए कुल 2 लाख गप्पी मछलियां बोरो को दी गयी। गौरतलब है कि डेंगू एक वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है और इससे प्रभावित लोगों को तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते और उल्टी होती है। वहीं डेंगू पर लगाम कसने के लिए कुल 10 बोरों में 2 लाख गप्पी मछलियां दी गयी। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के कुल 10 बोरो में प्रत्येक बोरो को 20 हजार कर गप्पी मछलियां दी गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बोरो अंतर्गत आने वाले सभी 106 वार्डों में गप्पी मछली छोड़ी जा रही है, जो एडीज मच्छरों का अंडा खाकर डेंगू पर नियंत्रण करेंगी।

नगर निगम साफ-सफाई पर दे रहा विशेष ध्यान

आसनसोल नगर निगम शिल्पांचल के लोगों को स्वस्थ रखने एवं लोगों को किसी तरह की फंगल बीमारी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि निगम की तरफ से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एमएमआईसी (हेल्थ) दिव्येंदू भगत ने बताया कि निगम की तरफ से ड्रेनेज की साफ-सफाई को लेकर सभी वार्ड के पार्षदों को निर्देश दे दिया गया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। यह भी बताया गया कि जहां-जहां पानी जमा है, उसकी सफाई कराई जाए और यदि जेसीबी खराब हो तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए तथा हाई ड्रेन की सफाई कराई जाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in