नगर निगम कमिश्नर ने निर्मल साथी कर्मियों के साथ की बैठक

नगर निगम कमिश्नर ने निर्मल साथी कर्मियों के साथ की बैठक
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में कुल्टी बोरो कार्यालय में साफ-सफाई को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कुल्टी क्षेत्र के बोरो संख्या 8,9 एवं 10 के सफाई निरीक्षक,सफाई कर्मी एवं निर्मल साथी कर्मी शामिल थे। इस बैठक में पूरे शहर को साफ सुथरा रखने और

कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया गया।सर्वप्रथम सफाई निरीक्षक सफाई सुपरवाइजरऔर निर्मल साथी के कर्मियों के साथ बैठक की गई। बाद में कुल्टी क्षेत्र के तीनों बोरो के सफाई कर्मियों के साथ बैठक की गयी। उन्होंने सफाई कर्मियों को साफ सफाई का मंत्र दिया। सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने गंदगी मुक्त बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिया। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि हम लोगों द्वारा शहर को साफ- सुथरा रखना, कहीं कचरा न जमने देना के मुहिम तहत प्रायः बैठकें की जाती हैं। आज प्रथम बार कुल्टी बोरो कार्यालय में एक बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड काफी संख्या में सफाई कर्मी तैनात हैं। रास्ते में गन्दगी फेंकना एकदम गैरकानूनी है, रास्ते में किसी को कूड़ा नहीं फेंकना है। अभी जो रास्ता जमा करने का लीगल पॉइंट बना दिया गया था। चार ईंट घेरकर कचरा फेंककर जा रहा है, क्षेत्र में गंदगी खिलाई जा रही है जो सरासर गैरकानूनी है।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर डस्टबीन बनाना गैर कानूनी है।सॉलिड भेस्ट कानून के तहत गैर कानूनी रूप से बनाया गया डस्टबिन हटाया जाएगा।सफाई को लेकर लगातार निरीक्षण किया जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in