सड़क मरम्मत को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

चित्रा मोड़ से न्यू टाउन ओवरब्रिज तक बनेगी सड़क
निरीक्षण करते कमिश्नर दिलीप मिश्रा
निरीक्षण करते कमिश्नर दिलीप मिश्रा
Published on: 

सूरज,सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम ने सड़क विकास को लेकर बड़ी पहल शुरू कर दी है। जल्द ही शहर की एक अहम सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर निगम के

निरीक्षण में क्या-क्या देखा गया?

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क की मौजूदा स्थिति को बारीकी से देखा। कहां-कहां गड्ढे हैं, कहां जलजमाव होता है, नालियों की स्थिति कैसी है और यातायात का दबाव कितना है, इन सभी अहम पहलुओं का जायजा लिया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता न किया जाए। सड़क ऐसी बने कि लंबे समय तक टिके और बरसात में भी लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को भी सड़क के साथ ही ठीक करने का निर्देश दिया, ताकि पानी सड़क पर न रुके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना, यातायात को सुगम करना और आम लोगों की आवाजाही को आसान बनाना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News