बम के झूठी कॉल से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

बम का पता लगाने व उसे निष्क्रिय करने का दिया गया प्रशिक्षण
बम के झूठी कॉल से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन
Published on

बर्नपुर : आरपीएफ पोस्ट और जीआरपीएस बर्नपुर द्वारा शनिवार शाम बर्नपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बम के झूठी कॉल से निपटने के लिए एक इमरजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। गौरतलब है कि मॉक ड्रिल के दौरान इमरजेंसी ड्रिल के सभी उपाय अपनाए गए जैसे आरपीएफ द्वारा फ्लोरोसेंट रिबन से बैरिकेडिंग करना, हीरापुर की स्थानीय पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना और सभी संबंधित एजेंसियों को सूचना देना। मौके पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी अजय कुमार गोराई ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाया गया कि अगर किसी अज्ञात व्यक्ति से झुठा कॉल मिलता है और बर्नपुर पीआरएस काउंटर के पास बम होने की बात कही जाती है तो बम के झूठे कॉल पर आज का कराया गया यह मॉक ड्रिल काम आयेगा। साथ ही प्रशिक्षण दिया गया कि बम का पता कैसे लगाएं और उसे निष्क्रिय कैसे करें। वहीं पीसी आरपीएफ बर्नपुर की देखरेख में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लाउड हेलर, मेटल डिटेक्टर, डीएसएमडी, फ्लोरोसेंट जैकेट और बालू की बोरियों का भी इस्तेमाल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कुल 21 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और शांतिपूर्वक मॉक ड्रिल को पूरा किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in