जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक

जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर पहुंचे थे
जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 14 के नीम डांगा, छातर डांगा, उषा डांगा आदि इलाके में जलापूर्ति की समस्या को लेकर बुधवार आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी नगर निगम और जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बैठक कर पानी की समस्या को दूर करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। विभिन्न समस्याओं को सुनने के बाद उसे अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि के तौर पर लोगों की समस्या केवल सुनना नहीं है, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान करना है। लोगों को बेहतर परिसेवा प्रदान करना उनका दायित्व है। जलापूर्ति बहाल करने को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांखया में ओवरहेड पानी टंकी के निर्माण होते ही इस इलाके की जलापूर्ति की समस्या का स्थायी हल हो जाएगा। इसके लिए लोगों को करीब 6 महीना इंतजार करना होगा। इलाके में फिलहाल जलापूर्ति टैंकरों द्वारा जारी रखा जाएगा।सनद रहे कि बीते मंगलवार को जलापूर्ति की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News