विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बात कर लोगों की जानी समस्याएं
विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published on

बर्नपुर : आसनसोल साउथ मंडल-1 वार्ड 96 स्थित कई इलाकों में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने जन संपर्क अभियान चलाया। गौरतलब है कि जन संपर्क अभियान के तहत विधायक ने लोगों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि वार्ड 96 स्थित आमबगान, बंगाल पाड़ा एवं सरकार पाड़ा इलाके में जाकर लोगों से मिलकर बात की और उनकी समस्यायों को जाना। साथ ही उन्होंने बताया कि वार्ड के लोगों ने अपनी-अपनी समस्या को बताया, जिसे नोट कर लिया गया है और इसका बहुत जल्द समाधान किया जायेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in