पानी की समस्या को लेकर विधायक ने पीएचई कार्यालय में की बैठक

बाराबनी इलाके में काफी दिनों से है समस्या
पानी की समस्या को लेकर विधायक ने पीएचई कार्यालय में की बैठक
Published on

आसनसोल : आसनसोल विवेकानंद पल्ली स्थित पीएचई आरसीएफ डिवीजन-1 कार्यालय में बाराबनी विधायक अरिजीत राय ने दौरा किया। गौरतलब है कि बाराबनी इलाके में पानी की समस्या को लेकर पीएचई कार्यालय में अधिकारीयों से मिलने पहुंचे, साथ ही उन्होंने कार्यालय के सभी ठेकेदारों से उनकी समस्यायों के बारे में भी चर्चा की गई। मौके पर अरिजीत राय ने कहा कि बाराबनी का विशाल इलाका लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है, जिसका डबल इंजन सरकार शीघ्र समाधान करेगी। आगे कहा कि पिछले तृणमूल की सरकार ने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ वहां के लोगों को बेवकूफ बनाया और बड़ी-बड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं के कार्यान्वयन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिस वजह से बाराबनी क्षेत्र के लोगों के पानी की समस्या दूर नहीं हुई। अधिकारियों के साथ बैठक हुई और किस तरह से लोगों की पानी की समस्या को दूर किया जाए, इस पर चर्चा की गई। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जो बंद पड़ी खदाने हैं, उन खदानों के पानी का कैसा इस्तेमाल किया जा सकता है, उस पर भी चर्चा की गई। वहीं एग्जिक्यूटिव इंजीनियर रूपम घोष ने आश्वासन दिया कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in