मंत्री मलय घटक ने की ईसीआई डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा

मंत्री मलय घटक ने की ईसीआई डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा
Published on

कुल्टी : राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने आसनसोल नगर निगम प्रतिनिधियों एवं ईएसआई के अधिकारियों के साथ कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर रोड में बंद पड़े बॉयलर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसकी खबर मिलते ही कुल्टी ब्लॉक 2 तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कंचन राय, समाजसेवी तारू घांटी एवं नियामतपुर पुलिस प्रभारी अखिल मुखर्जी बॉयलर कार्यालय पहुंचे। मंत्री मलय घटक ने बॉयलर कार्यालय के अंदर जाकर भवन का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लगभग 26 ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने सीतारामपुर में बंद पड़े बॉयलर कार्यालय में ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की। मलय घटक ने कहा कि सीतारामपुर के अलावा जामुड़िया एवं पानागढ़ में भी ईएसआई की डिस्पेंसरी खुलेगी ताकि इसका लाभ स्थानीय लोगों एवं श्रमिकों को मिल सके। वहीं तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि इस क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी नहीं होने के कारण कुल्टी क्षेत्र के ठेका श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस डिस्पेंसरी के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा, गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन रविलाल टुडु,पार्षद सुशांत मंडल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in