सावन मेला में मंत्री ने दिया महिला सशक्तीकरण पर जोर

एक दिवसीय फैशन कम लाइफस्टाइल एग्जिबिशन
सावन मेला में मंत्री ने दिया महिला सशक्तीकरण पर जोर
Published on

बर्नपुर : मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर चेतना शाखा द्वारा बर्नपुर राजस्थानी धर्मशाला में सावन मेला -2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह सावन मेला महिला सशक्तीकरण की ओर बढ़ावा देने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। सावन मेला -2026 अंतर्गत फैशन कम लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का उद्धाटन राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि एक महिला को समाज में आगे बढ़ने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पर वह अपनी मेहनत एवं लगन एवं परिवार की मदद से वह आगे बढ़ती है। आज के एक दिवसीय फैशन कम लाइफस्टाइल एग्जिबिशन में फैशन से संबंधित जो 14 स्टॉल लगाये गये। इस दौरान मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इससे महिलाओं को आगे बढ़ने का बढ़ावा मिलेगा और इसी तरह लगन से वे कार्य करें और समाज में आगे बढ़ें। साथ ही बर्नपुर चेतना शाखा द्वारा शिक्षा एवं अन्य तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं, वे काफी सराहनीय हैं। सरकार की तरह से जो भी मदद होगी, जरुरत पड़ने पर दिया जायेगा। वहीं मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर चेतना शाखा की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए हर साल मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें मारवाड़ी युवा मंच एवं बर्नपुर चेतना शाखा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम के संतोष भाईजी, हीरापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, नरेश अग्रवाल, अनिल मोहनका,गोकुल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, मुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, बर्नपुर चेतना शाखा की गरिमा अग्रवाल, प्रीति मोदी, प्रीति अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, बुलबुल पारिख, रंजना अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, प्रिया चौधरी, ममता अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in