अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने किया उद्घाटन

मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार एवं विधायक पार्थ घोष ने आरती कर अग्रसेन महाराज के प्रति अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित किया
लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ अजय पोद्दार
लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ अजय पोद्दार
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के पश्चात रानीगंज के सीआर रोड स्थित श्री सीताराम जी भवन एस्टेट के प्रांगण में अग्रवाल समाज के परम पूजनीय अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार एवं रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का पट खोल कर उद्घाटन किया। इस दिन मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार एवं विधायक पार्थ घोष ने आरती कर अग्रसेन महाराज के प्रति अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। श्री अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्य दानदाता प्रदीप सराफ एवं पवन केजरीवाल उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री सीताराम जी भवन एस्टेट की अन्य इकाई श्री महावीर व्यायाम समिति, श्री कन्हैया लाल भगवान दास सराफ स्मृति भवन, मारवाड़ी युवा सम्मेलन एवं श्री श्री सीताराम मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनके अलावा मुख्य रूप से जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सराफ, राजीव बाजोरिया, बिमल बाजोरिया, दीपक कालोटिया, राजेश जिंदल एवं ललित झुनझुनवाला मंच पर उपस्थित थे। सभा का संचालन संजय झुनझुनवाला ने किया। इस मौके पर मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार ने उद्घाटन समारोह को संबंधित करते हुए अग्रसेन महारा के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें एक-दूसरे को सहयोग एवं समर्थन करने की जरूरत है। पहले हमलोग अपने लोगों से शहर का शहर बसा लेते थे। हमारे समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। फिर चाहे डाॅक्टर हो, इंजीनियर हो, आईएएस हो, आईपीएस हो, सभी क्षेत्र में अव्वल श्रेणी पर पहुंच चुके है। हमारे समाज में सीए उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की बातें ही कुछ और हैं, इसकी संख्या देश भर में प्रतिशत में आती है। जरुरत है हमे एक-दूसरे के प्रति समर्पित एवं सहयोग की भावना रखने की। कुल्टी के विधायक एवं राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार एवं रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने श्री श्री सीताराम जी भवन की पांचों इकाइयों का अवलोेकन किया एवं सभी यूनिट के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि समाज के विकास में, संस्था के विकास में उनका संपूर्ण सहयोग रहेगा। इस दिन श्री अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा की स्थापना के पीछे जिन लोगों ने विशेष भूमिका अदा की थी, उन्हें विशेष रुप से सम्मानित भी किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News