मंत्री ने ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

विश्वकर्मा पूजा में पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
ड्राइवरों को संबोधित करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
ड्राइवरों को संबोधित करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर टैक्सी स्टैंड में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल शामिल हुईं। पूजा पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने परिवहन से जुड़े सभी ड्राइवर को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में ड्राइवरों की भूमिका अहम है, दिन-रात मेहनत कर वे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। इस मौके पर मंत्री ने बस, टोटो,ऑटो एवं टैक्सी ड्राइवर से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी भी तरह की समस्या हो तो बेझिझक बताइए। चाहे सड़क की समस्या हो, स्टैंड की परेशानी हो या प्रशासनिक दिक्कत, इसका समाधान किया जाएगा। हमारी सरकार हमेशा मेहनतकश लोगों के साथ है। मंत्री के इस आश्वासन के बाद ड्राइवर में खुशी देखी गई। कई ड्राइवर ने सड़क की खराब स्थिति और स्टैंड में सुविधाओं की कमी की बात भी उनके सामने रखी, जिस पर मंत्री ने संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, आसनसोल साउथ मंडल -2 अध्यक्ष रामानंद साह, परिमल पॉल , शंभू सिन्हा , विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, पूजा सेक्रेटरी ललन साव, चंदन साव, पिंकी भादुड़ी सहित कई स्थानीय नेता, टैक्सी स्टैंड एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in