

आसनसोल : राज्य की शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूरे बंगाल के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है। गौरतलब है कि शहर के विकास को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है, जिसमें कोई भी जनता शहर के विकास और नगरपालिका संबंधित शिकायत दर्ज कर सकती है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने नंबर जारी करते हुये कहा कि यह खुशी की बात है कि अब 18003450938 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज एवं परामर्श ले सकता है। यह सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। आगे कहा कि इस नंबर पर कोई भी समस्या, सुझाव, सड़क पर पानी का जमाव, गंदगी, भ्रष्टाचार, अवैध निर्माण या बन रहे अवैध बिल्डिंग की भी शिकायत दर्ज कर सकते है।