मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूजा कमेटी को दी आर्थिक सहयोग राशि की चेक

पूजा कमेटी में खुशियों की लहर
चेक प्रदान करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
चेक प्रदान करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : पश्चिम बंगाल में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में दुर्गा पूजा समितियों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए एक बर्नपुर भारती भवन में विशेष आर्थिक सहयोगिता प्रदान अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से बंगाल की दुर्जापूजा समितियों को पूजा के सुचारू आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था और सजावट के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की पहल की गई है। बंगाल में दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त एक वैश्विक सांस्कृतिक धरोहर है। इसलिए पूजा समितियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सहयोग राशि वितरित की जा रही है। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हीरापुर थाना के अंतर्गत आने वाला 114 में 112 पूजा कमेटी और साउथ थाना के 153 में 44 पूजा कमेटी को 1 लाख का आर्थिक सहयोग राशि वितरित की। इस मौके पर डीएम एस पन्नोबलम, नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, डीसीपी वेस्ट सना अख्तर, एसीपी हीरापुर मिहिर कुमार डे, हीरापुर थाना के प्रभारी अखिलेश सिंह, साउथ थाना के बुद्धदेव गाइन सहित विभिन्न पूजा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in