

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा बीएनआर स्थित रवींद्र भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम थी प्लास्टिक के उपयोग को न कहें और वातावरण को कैसे साफ रखें। वहीं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम निर्मल साथी महिला को लेकर एक रैली निकाली गई जो लोको ग्राउंड से निकलकर रवींद्र भवन पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करें मगर देखा जाता है कि सबसे ज्यादा प्लास्टिक का ही उपयोग किया जाता है। वातावरण को स्वच्छ रखने से ही जनजीवन भी स्वस्थ रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। वहीं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सुदीप भट्टाचार्य ने लोगों को पर्यावरण के बारे में बताते हुये कहा कि प्लास्टिक कृत्रिम तरीके से बना होता है जो पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है और वेस्ट पलास्टिक को जहां-तहां न फेंक इसे प्रॉपर जगह पर रखें या वेंडर को दे दें, जिससे वातारण साफ रहेगा। वातावरण साफ रहेगा तो हमलोग भी स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सुदीप भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी मानस दास, सुब्रत अधिकारी, पार्षद श्रावणी मंडल, शंपा दां, बर्दवान विश्वविधायल के पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेशर एन मंडल, स्कूल के छात्र-छात्राएं सहित कई लोग उपस्थित थे।