दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज बनाने को लेकर सेल आईएसपी को ज्ञापन

रैली बर्नपुर बारी मैदान से निकलकर बर्नपुर टाउन घूमते हुये टनल गेट के पास जाकर समाप्त हुई
दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज बनाने को लेकर सेल आईएसपी को ज्ञापन
Published on

बर्नपुर : दामोदर बिहारीनाथ सेतु बंधन कमेटी द्वारा बांकुड़ा - पुरुलिया के साथ पश्चिम बर्दवान के बीच आवागमन सुविधा और दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज बनाने को लेकर एक रैली निकाल कर सेल आईएसपी के ईडी एचआर को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि यह रैली बर्नपुर बारी मैदान से निकलकर बर्नपुर टाउन घूमते हुये टनल गेट के पास जाकर समाप्त हुई। मौके पर दामोदर बिहारीनाथ सेतु बंधन कमेटी के महासचिव चंदन मिश्रा ने कहा कि बिहारीनाथ से सटे साल्तोड़ा पुलिस स्टेशन के बामुनतोड़ इलाके में दामोदर नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग कुछ दिनों से हो रही है। हर साल साल्तोड़ा ब्लॉक प्रशासन की पहल पर इलाके में कई बांस के पुल बनाए जाते हैं, लेकिन हर साल जून महीने के बाद वे बाढ़ में बह जाते हैं जिसके बाद कई महीनों तक बांकुड़ा-पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान का आवागमन बहुत ज्यादा बाधित हो जाता है। दिहाड़ी मजदूर, विद्यार्थी से लेकर अलग-अलग पेश के लोगों को उन छह महीनों में बहुत ज्यादा संकट का सामना करना पड़ता है। आगे कहा कि वे बांकुड़ा-पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान के आवागमन और संपूर्ण विकास के लिए दामोदर नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग की ओर प्रंबधन का ध्यान दिलाना चाहते हैं। आगे कहा कि अगर यह पक्का पुल बन जाता है तो बांकुड़ा जिला के तीन ब्लॉक (मेजिया-साल्तोड़ा-छातना) के ज्यादातर लोगों और पुरुलिया जिले के दो ब्लॉक (सांतुरी और नितुरिया) के लाखों लोगों और पश्चिम बर्दवान के पूरे इलाके को फायदा होगा और साथ ही खेती, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर छोटे-बड़े उद्योग विकसित होंगे। इस मौके पर दामोदर बिहारीनाथ सेतु बंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुबल चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष सुभाष रॉय, गौतम सरकार, मिहिर कुमार मंडल, बिश्वदेब चक्रवर्ती, पंकज दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in