आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से बाद नहीं करने को लेकर ज्ञापन

आदिवासियों को विशेष छूट देने की मांग
आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से बाद नहीं करने को लेकर ज्ञापन
Published on

आसनसोल : एसआईआर प्रक्रिया के तहत हियरिंग के दौरान प्रमाण के रूप में कई दस्तावेजों की मांग की जा रही है, जिसे आदिवासी पूरा करने में असमर्थ है। उनके नाम मतदाता सूची से बाद नहीं करने की मांग पर सोमवार ऑल आदिवासी को- ऑर्डिनेशन कमेटी के जिला कमेटी की ओर से जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम की व्यस्तता के कारण अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के मोतीलाल सोरेन ने कहा कि आदिवासी भारत के मूल निवासी है जिन्होंने जंगल, जल और पहाड़ों की रक्षा की है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत आदिवासियों से जो दस्तावेजों की मांग की जा रही है , उसे पूरा कर पाना संभव नहीं है। चुनाव आयोग ने भी आदिवासियों को विशेष छूट देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री तथा चुनाव आयोग को भी भेजा जाएगा। मौके पर वेदप्रकाश गोंड, अर्जुन बास्की, जनार्दन कोड़ा, बालेश्वर मुर्मू सबिना मुदी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in