

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : दुर्गापूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहे एक अभियुक्त को आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक सब टीजी के सीवी पुलिस अमित दूबे ने गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस की तत्परता से एक बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, दुर्गापूजा के मेले में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अभियुक्त बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान पंपु तालाब के पास ड्यूटी पर मौजूद सीवी पुलिस को शक हुआ और उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आसनसोल साउथ थाना को को सौंप दिया। वहीं अभियुक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि 13 नंबर रोड से तो कभी कहा कि 2 नंबर रोड से बच्चा को उठाया था। इसके बाद अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद पुलिस की इस कार्रवाई की काफी सराहना हो रही है।