वेस्ट बंगाल स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप को लेकर बैठक

आसनसोल में होने जा रहा 58वां वेस्ट बंगाल स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप
वेस्ट बंगाल स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप को लेकर बैठक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब द्वारा आसनसोल के एक निजी होटल में वेस्ट बंगाल स्टेट शूटिंग चैंपियन को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल नें कहा कि 3 अगस्त से 9 अगस्त तक आसनसोल राइफल क्लब में 58वां वेस्ट बंगाल स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 1000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जो बंगाल के विभिन्न हिस्सों से आएंगे। साथ ही पिस्तौल और राइफल, दोनों स्पर्धाओं के विभिन्न मुकाबले खेले जाएंगे और इन स्पर्धा में जिन खिलाड़ियों का स्कोर क्वालीफाइंग अंक को पार कर जाएगा, वे 25 अगस्त से आसनसोल में ही होने वाले प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले पाएंगे। आगे कहा कि 3 अगस्त को प्रतियोगिता की शुरुआत 12 बजे से होगी और पहला पुरस्कार वितरण समारोह 7 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त को होगा। इस मौके पर जगदीश बागड़ी, अनुपम पाण्डे, नारायण अग्रवाल, श्यामल सिन्हा, बापी घोषाल, अशोक चटर्जी आदि मौजूद थे।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in