

सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर बोरो थैली चासी पट्टी में श्रीश्री सार्वजनिक मां श्मशान काली मंदिर कमेटी द्वारा महायज्ञ एवं मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बैठक की गई। बैठक में श्रीश्री 108 श्री विराट सतचंडी महायज्ञ एवं मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे चासीपट्टी के लोगों के साथ चर्चा की गई। मौके पर श्रीश्री सार्वजनिक मां श्मशान काली मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। सभी की सहमति से अक्टूबर माह की 30 तारीख से महायज्ञ एवं मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा जो 7 नवबंर तक चलेगा। मौके पर अयोध्या से आये सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि इस विराट महायज्ञ में वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला का भव्य आयोजन एवं भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा। साथ ही महायज्ञ एवं मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा भी निकाली जायेगी, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। इस मौके पर श्रीश्री सार्वजनिक मां श्मशान काली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुशेश्वर महतो, सचिव उमाकांत महतो, कोषाध्यक्ष लगन कुमार महतो, उपाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, नरेंद्र महतो, राम सुजन महतो, राम गणेश महतो, श्रीचंद महतो, अरुण कुमार महतो, राजीव महतो, कुंदन दास, बिकी कुमार, सोनू महतो, संजय कुमार महतो, पिंटू महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।