

आसनसोल : सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को लेकर आसनसोल के एक होटल में एक बैठक की गयी। संवाददाताओं को जानकारी देते हुये आनंद वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री निभा प्रकाश ने बताया कि काशी, मिथिला, बंगाल एवं अन्य राज्य के 51 पुरोहितों द्वारा आनंदम रेसीडेंसी पंचगछिया आसनसोल में 2 जून से 12 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक भव्य सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही बताया कि इस कलयुग में पूजा-पाठ व सनातन धर्म लुप्त होते जा रहे हैं। वहीं कहा कि इस कलयुग के भगवान हनुमानजी हैं जिनकी पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है और अच्छे फल की प्राप्ति होती है। आगे बताया कि भक्तगणों के लिए प्रत्येक दिन भंडारा की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शंभूनाथ झा मौजूद थे।