

आसनसोल : आसनसोल सर्किंट हाउस में जनजाति समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए रिव्यू मीटिंग की गई। गौरतलब है कि बैठक में जनजाति बहुल इलाकों में जनजातियों के आवास, पानी, रास्ता, शिक्षा एवं कई समस्यायों के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई और कहा गया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समुदाय के कल्याणकारी नीतियों पर नजर रखने के लिए अधीकृत है। मौके पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लाकड़ा ने कहा कि इस रिव्यू बैठक में आसनसोल के कई इलाकों में जनजाति संबंधित कई समस्यायें हैं। आगे बताया कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड 106 के सालाडांगा गांव में रहने वाले आदिवासी समाज को जाने का रास्ता नहीं है। उसे घर जाने के लिए खेत होकर जाना पड़ता है। वहीं 102 वार्ड में कई जनजातियों के घर कच्चें हैं। इसे पक्का करने की जरूरत है। आगे कहा कि 86 नं. वार्ड के कुछ गांवों में आदिवासी समुदाय के लिए आवास योजना के तहत 60 परिवारों का घर बनाने की बात थी। वहीं देखा जा रहा है कि 2022 में 2, 2023 में 2 और 2024 में 1 घर बना है और बाकी काम ही नहीं हुआ है। बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनजाति समुदाय अभी भी काफी पिछड़ा है और उसमें जागरूकता लाने की जरूरत है। इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।