जामबाद सिंह पाड़ा, कोड़ा पाड़ा और माझी पाड़ा के पुनर्वास को लेकर बैठक

जामबाद सिंह पाड़ा, कोड़ा पाड़ा और माझी पाड़ा के पुनर्वास को लेकर बैठक
Published on

अंडाल : ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र अंतर्गत जामबाद ओसीपी संलग्न जामबाद मोड़ वासियों के पुनर्वास का मसला हल होने के बाद अब जामबाद सिंह पाड़ा, कोड़ा पाड़ा और माझी पाड़ा के पुनर्वास का मुद्दा उठने लगा है। जामबाद के तीनों मोहल्ले के पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को काजोड़ा एरिया गेस्ट हाउस में बैठक की गई। काजोड़ा खेत्रीय प्रबंधन के साथ हुई बैठक में बहुला पंचायत के उपप्रधान बीरबहादुर सिंह, पंचायत सदस्य कृष्णा भुइयां एवं तीनों मोहल्ले के प्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि जामबाद मोड़ से बाउरी पाड़ा तक के लोगों को प्रशासन के सहयोग से प्रबंधन विशेष पैकेज देकर उलाडांगा में विस्थापित कर रहा है। वहीं करीब 241 परिवारों को विशेष पैकेज से लाभान्वित किया जा रहा है। जामबाद सिंह पाड़ा, कोड़ा पाड़ा और माझी पाड़ा के लोगों ने बैठक में प्रबंधन से जमीन दिखाने की मांग की। उपप्रधान बीरबहादुर सिंह ने सन्मार्ग से कहा कि सिंह पाड़ा, कोड़ा पाड़ा और माझी पाड़ा में डेढ़ सौ से अधिक परिवारों का वास है। इन परिवारों के पुनर्वास को लेकर आज प्रबंधन संग बैठक हुई। उन्होंने प्रबंधन से पुनर्वास के लिए जमीन दिखाने एवं सहमति बनने पर शिफ्टिंग से पहले रिहैब के लिए चिन्हित जमीन पर बिजली, पानी की व्यस्था करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखा गया ताकि शिफ्टिंग के दौरान लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in