आदिवासी समाज के विकास को लेकर सभा का आयोजन

शादी में डीजे और बैंड पर रहेगा प्रतिबंध
आदिवासी समाज के विकास को लेकर सभा का आयोजन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर के हदामडीह गांव के सामुदायिक भवन में पश्चिम बर्दवान मांझी मपाजी मान्डवा द्वारा संथाल आदिवासियों के सामाजिक विकास को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस आलोचना सभा में पारंपरिक सामाजिक संस्कृति, शादी-ब्याह में कुछ परिवर्तन एवं अन्य विकास को लेकर चर्चा की गई। मौके पर हीरालाल सोरेन ने बताया कि देखा जाता है शादी के समय डीजे और बैंड बजाया जाता है, जिससे पारंपरिक सदी से चली आ रहा नृत्य-गायन की परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसलिए बैंड और डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाये। सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के लिए समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जाने चाहिए। साथ ही आदिवासी समाज के विकास को लेकर हर पहलू पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि कोलकाता से आये लेखक दुर्गादास सोरेन, कंदन हांसदा, रोबिन हेम्ब्रम, सोम हेम्ब्रम, नगेन टुडू, अर्जुन बास्की, लखाई टुडू, तापस हासंदा, चंद्राई हासंदा, सुनील सोरेन, सुरजू मरांडी, काली टुडू, जयलाल मांडी, सामा सोरेन, कृष्णा हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम, गुरुदास किस्कू, गणेश हेम्ब्रम, सागर टुडू, रविदास किस्कू, बरका मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in