जिला में शतरंज गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए की गई बैठक

खिलाड़ियों को अवसर देने पर की गई चर्चा
जिला में शतरंज गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए की गई बैठक
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ (PBDCA) की वार्षिक आम सभा रविवार को आसनसोल क्लब में आयोजित की गई। गौरतलब है कि बैठक में जिले में शतरंज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर चर्चा की गई। वहीं सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने की। पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी ने बताया कि चौथी भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 26 जुलाई 2026 को बर्नपुर के भारती भवन में किया जाएगा। द्वितीय आसनसोल गोल्ड कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2026 को आसनसोल क्लब में किया जाएगा। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जिले में शतरंज गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तपन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष मधु डूमरेवाल, जयसूर्य भट्टाचार्य, सौम्य नारायण गोराई, सचिव मलय मजूमदार, संयुक्त सचिव पंकज मंडल, अनिल नायर कोषाध्यक्ष दामोदर कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in