

आसनसोल : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा द्वारा सावन मेला को लेकर एक बैठक की गई। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस बार भी सावन मेला 12 जुलाई को आसनसोल क्लब में आयोजित किया जा रहा है। मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को देखते हुए हर साल सावन मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी करीब 41 से 45 के बीच स्टॉल लगाये जा रहे हैं, जहां विभिन्न जगहों से महिलाएं आकर अपना स्टॉल लगाती हैं। आगे कहा कि सावन मेला के दौरान 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के साथ CA को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कन्वेनर मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, उपाध्यक्ष कांता खेमका, पूर्व अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, रजनी लोसालका, निधि बोरूका मौजूद थीं।