उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2026 के सेमेस्टर 3 और एसएलएसटी 2025 को लेकर की गई बैठक

आसनसोल सब-डिवीजन अंतर्गत होंगे कुल 43 परीक्षा स्थल
उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2026 के सेमेस्टर 3 और एसएलएसटी 2025 को लेकर की गई बैठक
Published on

आसनसोल : आसनसोल एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2026 के सेमेस्टर 3 और एसएलएसटी 2025 के संबंध में एक बैठक की गई। यह बैठक बीडीओ, एएमसी, पुलिस, स्वास्थ्य, डीआई/स्कूल, वन, डब्ल्यूबीएसईडीसीएल, अग्निशमन, आरटीओ, परीक्षा संयोजक एवं आसनसोल सब-डिवीजन के सभी 13 केंद्र प्रमुखों के साथ की गई। गौरतलब है कि बैठक में बताया गया कि पूरे देश में केवल पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू की गयी है। विद्यालय स्तर पर प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। वहीं अब तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आगामी 8 से 22 सितंबर 2025 तक आयोजित की जायेगी। मौके पर एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि आसनसोल सब-डिवीजन के अंतर्गत कुल परीक्षा स्थल 43 हैं, जहां परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक ओएमआर शीट के माध्यम से ली जायेगी। इस बार परीक्षा वेन्यू सिस्टम पर आधारित होगी, यानी परीक्षार्थी अपने विद्यालय में नहीं, बल्कि निर्धारित अन्य केंद्रों पर परीक्षा देंगे। साथ ही परीक्षा संचालन को सफल और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जायेगी। वहीं बैठक में माध्यमिक स्तर (कक्षा IX-X) और उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा XI-XII) के लिए शिक्षकों की भर्ती हेतु एसएलएसटी 2025 का आयोजन क्रमशः 07 और 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस, आरटीओ, सीएमओएच, फायर विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in