टेट के मुद्दे को लेकर की गई बैठक

1000 से ज्यादा शिक्षक को लेकर आसनसोल में बड़ा आंदोलन करने का आव्हान
टेट के मुद्दे को लेकर की गई बैठक
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 78 तृणमूल कार्यालय में TET के मुद्दे को लेकर एक मीटिंग की गई। साथ ही बैठक में कंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा की गई। मौके पर वेस्ट बंगाल प्राइमरी ट्रेन्ड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रूद्र ने कहा कि टेट को लेकर हीरापुर एवं आसनसोल सर्कल के शिक्षक नेतृत्व को लेकर बैठक की गई। वहीं बैठक में कहा कि देखा गया कि एक कार्यक्रम में कुछ शिक्षकों के द्वारा टेट के मामले में पूछा गया तो धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार को लाइये, तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा। वहीं इस पर कड़ी निंदा करते हुये अशोक रूद्र ने कहा कि एक पढ़े-लिखे शिक्षा मंत्री से यह उम्मीद कभी नहीं की जा सकती। आगे कहा कि टेट के मुद्दा को लेकर 1000 से ज्यादा शिक्षक को लेकर आसनसोल में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर प्राइमरी टीचर के जिलाध्यक्ष नयन मुखर्जी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in