महादेव मुखर्जी के याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन

रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, कविता पाठ एवं चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन
महादेव मुखर्जी के याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन
Published on

आसनसोल : नक्सल नेता महादेव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर महादेव मुखर्जी जन कल्याण समिति द्वारा श्रीपल्ली स्थित मुखर्जी परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, कविता पाठ एवं चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मृत्युंजय मुखर्जी ने कहा कि महादेव मुखर्जी भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन के एक अग्रणी नेता थे और आज उनकी याद में कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वेच्छा से 22 लोगों ने रक्त दान किया एवं 30 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। चित्राकंन प्रतियोगिता में ब्च्चों द्वारा तरह-तरह की तस्वीर बनाई गई, जिसने आम लोगों का दिल जीत लिया। वहीं सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और आसनसोल के 15 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर तुसारिका मुखर्जी, हिमाद्री मुखर्जी, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, रिया मुखर्जी, सुषमिता सेन, पंकज राम, प्रभास सामंत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in