

संजय, सन्मार्ग संवाददाता
बर्दवान : राज्य के आवास निर्माण विभाग की मंत्री कलिता मांझी से मुलाकात कर आसनसोल सब-डिवीजनल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। मंत्री के साथ सौजन्य भेंट के दौरान हुई अनौपचारिक बातचीत में विकास कार्यों को और गति कैसे दी जा सकती है, इस पर भी अपने विचार साझा किए। मुकेश तोदी ने मंत्री को बताया कि बालू की किल्लत के कारण किस प्रकार निर्माण उद्योग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निर्माण उद्योग से जुड़े लोगों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रयास कर रही है और बालू की समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्यों में हर संगठन को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। मंत्री ने मुकेश तोदी को उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चंदन बाउरी भी मौजूद थीं।