मानव तस्करी को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मानव तस्करी को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आसनसोल में प्राचार्य अमित कुमार के नेतृत्त्व में प्रातःकालीन सभा के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एंटीमश ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, RPF ईस्ट पोस्ट, आसनसोल/पूर्व रेलवे की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियों, सड़क सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, पत्थरबाजी तथा मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सोहन शॉ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रेलवे स्टेशन और रेल यात्रा के दौरान सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। मानव तस्करी से बचाव के संबंध में विद्यार्थियों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर किसी अनजान व्यक्ति से कोई सामान, खाने-पीने की वस्तु या उपहार स्वीकार नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असुरक्षा या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने की जानकारी भी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in