प्रबंधन ने दिया जयपुरिया कॉलोनी खाली करने का नोटिस, लोगों ने मांगी मोहलत 

प्रबंधन ने दिया जयपुरिया कॉलोनी खाली करने का नोटिस, लोगों ने मांगी मोहलत 
Published on

अंडाल : ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र अंतर्गत करीब 2 दशकों से बंद पड़े मधुजोड़ 5 /6 एवं जयपुरिया कोलियरी को एमडीओ मोड के तहत एक प्राइवेट कंपनी को पुनः चालु करने के लिए दिया गया है जिस कारण प्रबंधन ने जयपुरिया कॉलोनी व उक्त कोलियरी के आस-पास अवैध रूप से रह रहे परिवारों को जगह व आवास खाली करने को कहा है। इस बावत हाल ही में एविक्शन नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के तहत लोगों से 20 दिनों के अंदर जगह खाली करने को कहा गया है। प्रबंधन द्वारा बार-बार कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटने का नोटस दिए जाने से हलचल मची है। वर्षों से वहां रह रहे लोगों की तरफ अंडाल कृषि जमीन जीवन जीविका रक्षा कमेटी नामक संगठन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। गुरुवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने काजोड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। संगठन के उज्जवल पाल, तपन मुखर्जी, सागर कर्मकार ने कहा कि ईसीएल की जमीन पर वर्षों से रह रहे बाहरी लोगों को हटने को कहा जा रहा है। वे चाहते हैं कि प्रबंधन बरसात तक मोहलत दे कारण बरसात में बेघर होने जा रहे परिवार कहां जायेंगे। साथ ही मांग करते हैं कि ऐसे परिवारों को पुनर्वास की व्यवस्था की जाये। सुनने में आया है कि प्राइवेट संस्था द्वारा ओपन कास्ट माइनिंग के जरिये कोयला उत्पादन करने की योजना है। ओपन कास्ट माइनिंग से इलाके में समस्या उत्पन्न होगी। अतः अंडर ग्राउंड माइनिंग के जरिये कोयले का उत्पादन किया जाये। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार ने उनलोगों को मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in