

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के आठ नबंर बस्ती रेल ओवर ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम बिक्रम मंडल है जो बरतोड़िया इलाके का रहने वाला है। आनन- फानन में उसे आसनसोल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोक कर रास्ता को जाम कर दिया और उसे जाने नहीं दिया गया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पार्षद एवं पुलिस को दी गई। पार्षद कंचन मुखर्जी ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और कार सवार व्यक्ति को कहा गया कि घायल व्यक्ति का इलाज करवाये। इसके बाद कार सवार व्यक्ति घायल व्यक्ति को कार में बैठाकर अस्पताल ले गया।