आसनसोल-दुर्गापुर को इंडस्ट्रियल हब बनाना पहली प्राथमिकता : मंत्री अग्निमित्रा पॉल

सभी वार्ड के पार्षद से कहा - अपने वार्ड में काम करें
आसनसोल-दुर्गापुर को इंडस्ट्रियल हब बनाना पहली प्राथमिकता : मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी ऑडिटोरियम में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की गई। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस, प्रशासन, सांसद एवं विधायक के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। वहीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री मेरी पहली प्राथमिकता है और आसनसोल-दुर्गापुर को इंडस्ट्रियल हब बनाने का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। आगे कहा कि जो इंडस्ट्री बंद हें, उसे खोला जायेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। बंगाल में पेट्रोल के दाम को लेकर कहा कि थोड़ा समय लगेगा पर बंगाल में पेट्रोल का टैस्स कम होगा, अभी जनता को भी इस संकट की घड़ी में देश का साथ देना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में बंगाल की महिलाएं असुरक्षित थीं जो अब नहीं रहेंगी। साथ ही तृणमूल ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसकी धीरे-धीरे सारी फाइलें खुलेंगी। साथ ही कहा कि एक कमेटी बनायी गयी है और कमेटी द्वारा देखा जायेगा कि जितने भी वार्ड हैं, वहां क्वालिटी वाला काम हुआ है कि नहीं। सभी जानते हैं कि इतने दिनों से चोरी हो रही थी पर अब नहीं होगी। वहीं जो भी पार्षद अपने वार्ड में काम कर रहे हैं, उन्हें करने दिया जाये और पार्षद को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in