आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

15 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार की ओर से जारी आदेश में कुल 15 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई थाना प्रभारी, आईसी, टीओपी प्रभारी और एसबी के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत अपनी नई जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तबादला कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में कई और बदलाव भी हो सकते हैं।

हीरापुर को मिली नई ओसी : इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव हीरापुर थाना में हुआ है। निमचा की आईसी रहीं LSI नसरिन सुल्ताना को हीरापुर थाना का ओसी बनाया गया है। वहीं जामुड़िया थाना से SI गोपीनाथ गोराई को निमचा का नया आईसी बनाया गया है। पंजाबी मोड़ टीओपी के आईसी रहे SI सजल कुमार दास को जामुड़िया थाना भेजा गया है। लाइन ओआर से SI अर्जुन सरकार को केंदा पीपी का आईसी बनाया गया है। केंदा पीपी से SI मदन मोहन दत्ता को रानीगंज थाना भेजा गया है। कुल्टी थाना से SI उज्ज्वल कुमार साहा को जीआरओ आसनसोल कोर्ट बनाया गया है, जबकि जीआरओ रहे SI देबाशीष चौधरी को कुल्टी थाना भेजा गया है। लाइन ओआर से SI मेहबूब आलम को पांडबेश्वर थाना और SI बरुण मंडल को आसनसोल नॉर्थ थाना भेजा गया है। SI शांतनु चर को लाइन ओआर से एसबी एडीपीसी और रानीगंज थाना से SI जीवन कुमार रूज को भी एसबी एडीपीसी भेजा गया है। एसबी से SI खांदेकर समसू जोहा को जे. महल्ला टीओपी का प्रभारी बनाया गया है।।इसके अलावा लाइन ओआर से SI सजॉय कुमार घोष को ए जोन टीओपी, SI कालिदास रॉय को बल्लभपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। कुल्टी टीजी में तैनात और पांडबेश्वर सब टीजी में प्रतिनियुक्ति पर रहे SI (एबी) अशीम कुमार डे को आसनसोल पुलिस लाइंस भेजा गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News