आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

कुल्टी और आसनसोल साउथ थाने को मिले नए IC
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय की ओर से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में इंस्पेक्टर स्तर पर तबादले का आदेश जारी हुआ है। डीजी एंड आईजीपी, लॉ एंड ऑर्डर, पश्चिम बंगाल एवं अतिरिक्त प्रभार आईजीपी हेडक्वार्टर के जारी आदेश में कुल्टी और आसनसोल साउथ थाने के इंचार्ज बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (एडीपीसी) बिस्वजीत मुखर्जी को कुल्टी थाना का नया IC बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस(एडीपीसी) अखिलेश कुमार सिंह को आसनसोल साउथ थाना का नया IC नियुक्त किया गया है। आदेश को अर्जेंट श्रेणी में जारी किया गया है, जिससे साफ है कि दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं। क्यों हुआ बदलाव पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तबादला रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। आसनसोल-दुर्गापुर जैसे औद्योगिक और संवेदनशील इलाके में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए यह फेरबदल किया गया है। कुल्टी इलाका कोयला पट्टी और झारखंड सीमा से सटा हुआ है, जहां अवैध कोयला कारोबार, चोरी और विवाद जैसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। वहीं आसनसोल साउथ शहर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र है, जहां बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और घनी आबादी के कारण हर दिन कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती रहती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News