बक्तारनगर फ्लाईओवर पर ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर

इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम लगा
बक्तारनगर फ्लाईओवर पर ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत बक्तारनगर स्थित नेशनल हाईवे-19 के पास फ्लाईओवर पर ट्रक और पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सुबह से ही इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। शनिवार की सुबह के वक्त फ्लाईओवर पर से गुजरते समय ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क पर ही फंस गईं, जिससे नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैफिक जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले यात्रियों से लेकर आम लोगों को प्राकृतिक आपदा के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News