विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

भाजपा कन्वेनर रूपक पांजा तृणमूल में हुए शामिल
रूपक पांजा को तृणमूल में शामिल करवाते तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
रूपक पांजा को तृणमूल में शामिल करवाते तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
Published on

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच पश्चिम बर्दवान जिले में भाजपा को एक बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिले के प्रभारी प्रमुख रूपक पांजा ने शनिवार को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। दुर्गापुर स्थित जिला तृणमूल कार्यालय में जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर दल में शामिल किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस दलबदल ने जिले के राजनीतिक समीकरणों को गरमा दिया है। तृणमूल में शामिल होने के बाद रूपक पांजा ने भाजपा नेतृत्व विशेष रूप से नेता जितेंद्र तिवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक भाजपा में रहने के बावजूद उन्हें वहां काम करने का लोकतांत्रिक माहौल नहीं मिला। पांजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के कुछ नेता कोयला और बालू तस्करी में भी लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी परियोजनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने तृणमूल में आने का फैसला किया है। इस दौरान तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने रूपक पांजा का स्वागत करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता अब यह समझ चुके हैं कि बंगाल का वास्तविक विकास केवल ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने दावा किया कि पांजा जैसे अनुभवी नेता के आने से जिले में तृणमूल संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री की रैली के दिन हुए इस बड़े उलटफेर से भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा नेता के साथ तीन दर्जन से अधिक भाजपा कर्मी भी तृणमूल में शामिल हुए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in