मैथन डैम से 43,057 व पंचेत डैम से 48,918 एकड़ फीट छोड़ा गया पानी

बराकर, दामोदर सहित कई नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि
मैथन डैम से 43,057 व पंचेत डैम से 48,918 एकड़ फीट छोड़ा गया पानी
Published on

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : बीते दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मैथन एवं पंचेत डैम में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। यही कारण है कि डीवीसी की ओर से मैथन डैम से 43,057 एवं पंचेत डैम से 48,918 एकड़ फीट पानी छोड़ा गया। मैथन डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बराकर नदी का जलस्तर में काफी वृद्वि हुयी है। जानकारी के मुताबिक बराकर नदी का पानी बढ़ने से बराकर इलाके के मनबढिया, मद्रासी पाड़ा नदी घाट पर पानी का बहाव तेज हो गया है। वहीं बराकर नदी के निचले हिस्से में पानी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय पुलिस की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की ओर से बराकर नदी के विभिन्न घाटों पर लगातार पेट्रिलिंग की जा रही है। डीवीसी प्रबंधन का कहना है कि मैथन एवं पंचेत डैम में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से बराकर एवं दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों को सूचना दे दी गयी है ताकि किसी जान-माल की क्षति न हो। जानकारी के मुताबिक मैथन एवं पंचेत डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कई जिला प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रशासन को बंगाल के विभिन्न जिलों के तटवर्तीय क्षेत्र के लोगों को अलर्ट करना पड़ता है ताकि समय रहते नदी किनारे रहने वाले लोगों को विस्थापित किया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in