

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (आसनसोल) एवं श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार शाम श्री श्याम मंदिर आसनसोल परिसर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।पूरा मंदिर परिसर जय महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपया की नीति से समाज में समानता और सहयोग का जो आदर्श स्थापित किया था, वह आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में भजन संध्या और महाआरती का भी आयोजन किया गया। मौके पर पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (आसनसोल ) के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग का संकल्प को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना ही इस जयंती का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही कार्यक्रम के तहत 20 सीनियर सिटीजन नागरिक एवं 20 सामाजिक संथा को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सचिव अनिल मोहनका, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीता राम बगड़िया, सचिव दीपक तोदी, मनोज मुकिम, शंकर लाल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, राजेश पंसारी, कुणाल अग्रवाल, आशीष केडिया सहित ट्रस्ट के सदस्य और पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य उपस्थित थे।