महादेव ने भक्तों को चंद्रशेखर बाबा के रूप में दिया दर्शन

भक्तों की उमड़ी भीड़
महादेव ने भक्तों को चंद्रशेखर बाबा के रूप में दिया दर्शन
Published on

बर्नपुर : भगवान शिव को समर्पित सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं बर्नपुर बारी मैदान में सिद्धेश्वर बाबा (महादेव) के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर में देखा गया। सावन की दूसरी सोमवारी को सिद्धेश्वर बाबा को चंद्रशेखर बााबा का रूप देकर श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बड़ी श्रद्धा के साथ चंद्रशेखर बाबा की पूजा कर भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि सावन माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भक्तों की सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है और अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि सावन के 4 सोमवारी में चंद्रशेखर बाबा के चार रूप के दर्शन होंगे और भक्तों के ऊपर उनकी महिमा का वर्षा होगी। इस मौके पर सुमन गुहा ठाकुरता, तरुण बनर्जी, शंभु कुमार सिन्हा, पुरोहित चित्तरंजन गोस्वामी, बप्पा गोस्वामी एवं बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सदस्य एवं शिव भक्त उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in